वैक्सीनेशन महाअभियान में डिलेवरी हो चुकी वाली महिलाएं अस्पताल में लगवा सकती हैं वैक्सीन

शुक्रवार 17 सितंबर को वैक्सीनेशन के महा अभियान की शुरुआत हो रही है। जहां सागर में भी बड़ी संख्या में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर संयुक्त संचालिका डॉ. नीना गिडियन का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इस अभियान की शुरूआत हो रही है। इसलिए उन्होंने ऐसी महिलाओं से वैक्सीन लगवाने के आव्हान किया है। जिनकी हाल ही में डिलेवरी हुई है। और उन्हें अस्पताल में ही वैक्सीन लगाई जा सके। इसके बाद उनकी छुट्टी की जाए। जिन्हें पहला लग चुका है। उन्हें सेकंड डोज़, जिन्हें वैक्सीन ही नही लगी उन्हें पहला डोज़ लग सकेगा। जिससे बच्चे में भी एंटीबॉडी बन सके। वहीं कोरोना की लहर को भी रोका जा सके।


By - sagar tv news
17-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.