TOP_10_मध्यप्रदेश : जंगल में प्रेमी-प्रेमिका इस हाल में मिले कि लोग सन्न रह गए || SAGAR TV NEWS ||

 

युवक की ज़िंदा जलाकर हत्या
सागर में युवक को जिंदा जला दिया गया। युवती भी झुलसी है। लड़के के परिवार वालों का आरोप है कि प्रेमी राहुल ने मरने से पहले अस्पताल में बताया कि उसे लड़की के घरवालों ने बांधकर पीटा। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती  पास में खड़ी थी, इसलिए वह भी झुलस गई। घटना नरयावली थानाक्षेत्र के सेमरा लहरिया गांव की है।


हौज में डूबी भूमि की 10 मिनट में मौत
तीन दिन पहले तक छोटी बहन के जन्म की खुशियां मना रहा परिवार अब गम में डूब गया है। इंदौर के कनाड़िया में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले सुनील के घर दूसरी बिटियां लेने के तीन दिन बाद ही बड़ी बिटियां भूमि के हौज में गिर जाने से मौत हो गई।


युवक की गला कांटने से मौत
देवास जिले के भोपाल चौराहे पर स्टेडियम के पास सड़क किनारे मिले युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। दरअसल, 35 वर्षीय राहुल चौहान गंभीर हालत में स्थानीय भोपाल चौराहे पर तुकोजीराव स्टेडियम के पास मिला था। राहुल के गले में उस गहरा घाव था



रिश्वत लेते दो अधिकारी पकड़े
मंदसौर जिले में शुक्रवार को दो अधिकारियों पर लोकायुक्त की गाज गिरी। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने मंदसौर के नगर परिषद के CMO शोभाराम परमार और गरोठ जनपद पंचायत के समन्वयक अधिकारी को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

BJP कार्यालय में PM की चित्र प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को BJP के प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा और समर्पण’ प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों पर केंद्रित इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वराज और सुशासन पर जोर दिया।

पूर्व पार्षद और विधायक की तू- तू मैं- मैं
इंदौर में लगातार कुछ घंटों की बारिश के बाद जलभराव की समस्या से कई इलाके जूझ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला विधानसभा 1 के ओम विहार कॉलोनी की समस्या को देखने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचते ही भाजपा की पूर्व पार्षद नीता शर्मा उनकी तीखी नोकझोंक हो गई


बेटी को दहेज के लिए मारा गया
सीधी के मुर्तिहा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था मौत होने का मामला सामने आया है। महिला का शव फंदे पर देख परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमें बिना दिखाए ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रेमी जोड़े से सुसाईड किया
श्योपुर के गोरस-रीछि के जंगलों में पेड़ पर प्रेमी जोड़े का शव फंदे पर मिला । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव बरामद किये पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


जीतू पटवारी पर मामला दर्ज
इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाना पुलिस में निगम कर्मचारियों और अधिकारियों की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। बता दें, दो दिन पहले स्वास्थ अधिकारी डॉ. उत्तम यादव से विधायक जीतू पटवारी ने बदसलूकी कर अपशब्द कहे थे।

MP में मानसून कमजोर पड़ा
मध्यप्रदेश में लगातार एक्टिव मानसून अब कुछ कमजोर हुआ है। अगले दो दिन तक अब उमस परेशान करेगी। देर शाम और रात को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


By - Sarag tv news
17-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.