सागर में निगम की टीम घर-घर पहुंचेगी गणेश प्रतिमा लेने लेहदरा नाका पर होगा विसर्जन | SAGAR TV NEWS |
सागर के लेहदरा नाका स्थित बड़ी नदी पर नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिसका नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिरवार, निगम उपायुक्त डॉ.प्रणय कमल खरे और निगम अधिकारियों के साथ घाट पर पहुॅचकर निरीक्षण किया साथ ही जरुरी निर्देश दिये। वहीँ नगर निगम द्वारा वार्ड वार घर-घर पहुॅचकर विसर्जन के लिए प्रतिमाएं इकट्ठी करने 8 टेक्ट्रर ट्रालियों को भी तैयार किया है। जो नगर के सभी वार्डो में घूम-घूम कर घर-घर से मूर्तियां लेंगे जिन्हे विधि विधान से पंडितों की उपस्थिति में विसर्जन किया जायेगा। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर इस बार नदी पर पक्के घाटों का निर्माण कराया गया है ताकि रात के समय भी घाट स्पष्ट दिखाई दें। इसलिये उन पर रंग रोगन किया गया है। घाट पर बड़ी हाई मास्क लाईट सहित विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त ने जानकारी दी।