TOP_10_मध्यप्रदेश : वैक्सीन लगने के 18 घंटे बाद युवक की जान गई || STVN INDIA ||

 

अस्पताल से जा रही नर्स से छेड़छाड़
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज कैंपस में नर्स से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नर्स की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। सूचना के अनुसार 36 वर्षीय नर्स शाम को जब ऑफिस से घर की ओर जा रही थी। तभी एनीमल हाउस के पास आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की।


सिंघम स्टाइल में डीएफओ की कार्रवाई
पन्ना में सागौन की लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ 15 दिन से योजनाबद्ध काम कर रहे डीएफओ ने सिंघम स्टाइल में अपने स्टाफ समेत भारी पुलिस बल के साथ शनिवार सुबह 5 बजे लकड़ी तस्करों के गोदामों और दुकानों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी समेत दो मशीनें जब्त की हैं।



पटवारी व दलाल 5 हजार रुपए के रिश्वत लेते पकड़ा
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सीधी जिले में एक भ्रष्टाचारी पटवारी को बेनकाब करते हुए 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। यहां पटवारी और उसका दलाल कलेक्ट्रेट के सामने शिकायतकर्ता को बुलाए थे।  आरोपी दलाल रिश्वत के रुपए पैंट की जेब में रखने ही वाला था। तभी लोकायुक्त ने हाथ पकड़ लिया
 


समझा तेंदुआ निकली बिल्ली
रायसेन में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों ने जंगली बिल्ली को तेंदुआ समझ लिया। पहाड़ी क्षेत्र से लगे हुए गोपालपुर-सांची रोड पर एक जंगली बिल्ली अचानक पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर घर में घुस गई। बिल्ली ने यहां रहने वाली बच्ची नेहा को घायल कर दिया

ग्वालियर में 8वीं की छात्रा से रेप
ग्वालियर में 15 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। 8वीं की छात्रा को दो दिन पहले पेट में दर्द हुआ। परिवार वालों ने जांच कराई तो गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ है। मार्च 2021 में जब छात्रा अपनी नानी के यहां रहने गई थी तभी पड़ोसी ने उसे बातचीत में फंसा लिया था

डांसिंग गर्ल का U-टर्न, बोली- Im sorry
इंदौर के रसोमा चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल श्रेया कालरा ने माफी मांग ली है। वह इंदौर के ट्रैफिक पुलिस के पास अपनी मां के साथ पहुंचीं। यहां पर ट्रैफिक DSP से मिलीं और सॉरी बोलकर 200 रुपए का चालान भरा। श्रेया ने कहा, मेरा मकसद लोगों को परेशान करना नहीं था। मैं ट्रैफिक रूल्स और कोविड को लेकर लोगों को अवेयरनेस करना चाहती थी।

वैक्सीन लगने के 18 घंटे बाद मौत
गुना में एक युवक की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि शुक्रवार को युवक ने वैक्सीन लगवाई थी, जिसके बाद देर रात उसकी तबीयत खराब हुई। सुबह 5 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। 9 बजे के आसपास उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने कहा कि वैक्सीन 18 घंटे पहले लगी थी।

CM ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया
गृहमंत्री अमित शाह संस्कारधानी यानी जबलपुर में राजा शंकरशाह और उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह के शहीदी कार्यक्रम में शामिल हुए। अमर बलिदानी शंकरशाह और रघुनाथ शाह को अंग्रेजों ने तोप के मुंह के आगे बांध उड़ा दिया था। गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से तमाम घोषणाएं और वादे भी किए

जन जागरूकता नहीं, लट्ठ से होगी शराबबंदी
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा, ‘शिवराजजी और वीडी शर्माजी का मानना है कि जागरूकता अभियान से शराबबंदी की जा सकती है। मेरा माना है कि यह बिना लट्‌ठ के नहीं होगा। मैं 15 जनवरी तक लोकतंत्र का पालन करूंगी।

जीतू पटवारी ने गृहमंत्री पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। शनिवार को मीडिया से चर्चा में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तो बदलापुर का राजा बन गए हैं। प्रदेश में 6000 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जनता की आवाज उठाने के लिए बेवजह मुकदमे दर्ज किए गए है। 


By - Sarag tv news
18-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.