TOP_10_मध्यप्रदेश : आशिक के साथ मिलकर पति का मर्डर किया, सिम तोड़कर फरार हुई पत्नी || STVN INDIA ||

 

पत्नी ने घर खर्च मांगा तो हत्या कर दी
होशंगाबाद के पिपरिया में घर चलाने के लिए खर्च मांगने पर महिला की बेहरमी से हत्या कर दी। पति ने सिर दीवार और जमीन पटक-पटककर मार डाला। हत्या के बाद घर कर दरवाजा बंद कर दिया और पत्नी के शव पर चादर डाल दो घंटे तक बैठा रहा।


मां की मौत पर 3 साल का बेटा बोला
इंदौर के गांधीनगर इलाके में एक महिला की मौत के बाद उसके 3 साल के बेटे ने अपने ही पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ने रात में डंडे से पिटाई करने के बाद मां का गला दबा दिया। शराब के नशे में पिता कह रहे थे कि तूने गंदा खाना क्यों बनाया।


शराब पीते समय विवाद, दोस्त की हत्या  
देवास के कोठड़ा गांव के एक व्यक्ति की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी समेत उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। बागली एसडीओपी राकेश व्यास ने बताया किदोस्तों के साथ शराब पीने के दौरान मुख्य आरोपी संजय कोरकू और हरिसिंह के बीच विवाद हो गया। इस दौरान संजय ने हरिसिंह की हत्या कर दी।

पुल के नीचे मिला 9वीं की छात्रा का शव
दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर-बनवार रोड पर बने पुल के नीचे एक 9वीं क्लास की छात्रा का शव मिला है। शनिवार रात से ही छात्रा घर से लापता थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने अब रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।


हत्या में 6 आरोपियों को आजीवन कारवास
इंदौर में 11 साल पहले शादी समारोह में डांस करने की बात में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक की मौत के मामले में जिला कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। 25 मई 2010 को गाड़ी अड्डा (जूनी इंदौर) शादी समारोह में झगड़ा हो जाने पर धार के लोगो ने हमला किया था। इस हमले में एक की मौत हो गई थी


प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
सीहोर जिले के जाजनखेड़ी गांव में 13 सितंबर को घर में घुस कर युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने प्रेमी सौरभ दास बैरागी और उसके दोस्त के साथ मिलकर मलखान की हत्या का प्लान बनाया था। महिला ने घटना के बाद अपने सार्वजनिक नंबर की सिम और मोबाइल तोड़कर नदी में फेंक दिया था।

नकदी व जेवर लेकर दूल्हन भागी
भिंड जिले में शादी कराकर ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव के युवक की उम्र 29 साल हो गई थी। परिवार वाले शादी नहीं होने से परेशान थे। इस बीच एक दंपती ने शादी कराने का ऑफर दिया। शादी के खर्च के लिए तीन लाख रुपए मांगे, फिर सागर की युवती शादी करा दी। तीन महीने बाद युवती को जेवर के साथ भगा दिया।

रीवा में रेप का बदला गैंगरेप से
रीवा जिले में बदले की भावना से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बीते दिन सुबह हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर पीड़िता देर रात परिजनों के साथ गढ़ थाने पहुंची। एएसपी शिवकुमार वर्मा ने कहा है कि चार महीने पहले दुष्कृत्य की एक घटना के आरोपी की बहन ने पीड़िता के भाईयों पर सामूहिक दुष्कृत्य का मामला दर्ज कराया है।



पानी के तेज बहाव में बही कार
रतलाम के शिवपुर में पानी के तेज बहाव में रविवार सुबह कार बह गई। ग्रामीणों की मदद से कार सवार को बचाया गया। घटना बिलपांक थाना क्षेत्र का है। सुबह से जारी तेज बारिश के दौर की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। रतलाम में लगातार मूसलधार बारिश हो रही है।

राज्यपाल से मिले CM शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंहने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से राजभवन में मुलाकात की। CM राज्यपाल को प्रदेश में जन कल्याण और सुराज अभियान की जानकारी दी। साथ ही शासकीय योजनाओं में प्रदेश की प्रगति और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ, कोरोना की वर्तमान स्थिति, वर्षा की स्थिति सहित विभिन्न विषयों से अवगत कराया।

 


By - Sarag tv news
19-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.