सागर की लुटेरी दुल्हन शादी के 3 महीने बाद भिंड से फरार
सागर की लड़की ने भिंड जिले के युवक से शादी की फिर 3 महीने बाद भाग गई, दरअसल भिंड के एक गांव में युवक की उम्र 29 साल हो गई थी। परिवार वाले शादी नहीं होने से परेशान थे। इस बीच एक दंपती ने शादी कराने का ऑफर दिया। महिला ने कहा कि उसकी बहन की बेटी है लेकिन वह गरीब है। शादी के खर्च के लिए तीन लाख रुपए दे दो। बाद में सागर से एक युवती को ले आए शादी करा दी। तीन महीने बाद युवती को जेवर के साथ भगा दिया। पुलिस ने दंपती उसके बेटे और दुल्हन पर केस दर्ज कर लिया है। मामला जिले के मेहगांव के गिजौर्रा गांव का है। ललोई गांव के शिव कुमार के परिवार वालों को उमा देवी और उसकी पति अरविंद तिवारी 3 लाख रूपये में शादी कराने को तैयार किया था उधर इसके बाद दोनों ने सागर की रहने वाली मालती से दोनों मिले और बोले कि तुम्हारी बेटी की शादी अच्छे घर में करा दुंगा वो जीवन भर राज करेगी। इस पर मालती तैयार हो गई। मालती की बेटी पूनम को वो दोनों अपने साथ गिजौर्रा लाए थे