MP के मुख्यमंत्री कमलनाथ कब लेंगे विधायक पद की शपथ जानिए

 

45221

 

छिंदवाड़ा सीट से विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 10 जून को विधायक पद की शपथ लेगें। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति उनको विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। इस दौरान सभी विधायक मौजूद रहेंगें। बता दें कि सीएम कमलनाथ ने हाल ही में छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की हैं, उन्होंने बीजेपी के विवेक साहू को हराया था। अब तक कमलनाथ विधानसभा के सदस्य नहीं थी, अब चुनाव जीतने के बाद वे शपथ लेकर विधानसभा के सदस्य बन जाएंगे|

 

दरअसल, नियम के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने के छह महिने के अंदर विधानसभा का सदस्य होना जरुरी है। इसी के चलते हाल ही में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ा था और विजयी हुए।आपको बता दे दीपक सक्सेना यहां से विधायक चुने गए थे, लेकिन सीएम कमलनाथ के लिए उन्होने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था| जिसके बाद उपचुनाव हुआ, जिसमे कमलनाथ जीते| अब दस जून को वे विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति उन्हें शपथ दिलाएंगें और इसी के साथ वे विधानसभा के सदस्य हो जायेंगे। वही अगले महीने विधानसभा का सत्र शुरु होने जा रहा है।

 


By - sagartvnews
08-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.