सागर-मर्डर के आरोपियों के मकान दुकान पर चलाया बुल्डोजर, पुलिस बल भी मौजूद रहा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के सेमरा लहरिया में युवक को जिंदा जलाने के मामले में मंगलवार को प्रशासन ने आरोपियों पर सख्ती करते हुए उनके अवैध निर्माणों को तोड़ा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मंगलवार दोपहर गांव पहुंची। जहां आरोपियों की दुकान, गोदाम और निर्माणाधीन मकान पर जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। आरोपियों ने ग्राम पंचायत की बगैर अनुमति और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया था। जमीन पर करीब 1600 वर्ग फीट में पक्का मकान बना हुआ था। जिसमें किरान दुकान, आटा चक्की लगाए था। वहीं अनाज की गोदाम बनाई थी। पंचायत ने आरोपियों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किया था। जिस पर आरोपियों के परिवार वालों ने मकान का सामान खाली कर लिया। मौके पर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन के साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
बता दे कि 17 सितंबर को मृतक राहुल यादव गांव में ही रहने वाली युवती से मिलने के लिए उसके घर गया था। इसके बाद युवक झुलसी अवस्था में मिला था। मामले में मृतक के परिवार वालों ने युवती के परिवार वालों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया था, पुलिस जांच कर रही है।


By - Anuj Gautam
21-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.