TOP_10_मध्यप्रदेश : बाप-बेटी के एक साथ जान देने फैली सनसनी || STVN INDIA ||

 

डूबने से दो बच्चों की मौत
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में डूबने से गुरुवार दोपहर दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस को दोनों के शव डैम के विसर्जन घाट के पास मिले हैं। दोनों बच्चे बुधवार दोपहर से लापता थे। दोपहर में उनके शव मिले। पुलिस को आशंका है बच्चे नहाने के दौरान डूबे होंगे।

शाजापुर में बाप-बेटी ने की खुदकुशी
शाजापुर में कर्ज और दोस्त के विवाद ने एक किसान और उसकी बेटी ने जान ले ली। किसान गुरुवार को पत्नी से बोला कि मेरे साथ जहर खाएगी। पत्नी ने हां कहा तो किसान ने जहर खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब बेटी को जानकारी लगी तो उसने पलंग पर रखी जहर के पुड़िया खा ली।

हेड कॉन्स्टेबल की हत्या कर दफनाया
छिंदवाड़ा के चांद थाने के हेड कॉन्स्टेबल की एक प्रॉपर्टी डीलर ने बाइक के शॉक-अप से हमला कर हत्या कर दी। शव को सिवनी में प्लाॅटिंग साइट पर दफन कर दिया। मोबाइल और बाइक छिंदवाड़ा जिले के उत्सव रिसोर्ट के पास फेंक दिया। हत्या के पीछे 27 लाख रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद है।


 रेलवे ट्रैक पर मिला शव
मुरैना के बानमोर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान भूपेन्द्र सिंह के रूप में की गई है। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान है। एक पैर कटा हुआ है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है

गुजरात के श्रद्धालुओं के साथ MP में हादसा
गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मध्यप्रदेश के देवास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सभी लोग पचमढ़ी से ओंकारेश्वर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैवलर को लोहे के सब्बल से काटकर घायलों को निकाला गया।


पुल से बाइक सवार बहा, जीप भी फंसी
शिवपुरी में बुधवार रात को दो घंटे मूसलाधार बारिश से गुंजारी नदी उफान पर आ गई। जीप के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए पुल पार करने की कोशिश की। इस दौरान जीप पुल पर पानी में फंस गई। इसके बाद किसी तरह जीप सवार दो युवकों ने बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

धमकी देकर 9 महीने तक रेप
होशंगाबाद में कोचिंग सेंटर में 11वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। यहां 55 साल का कोचिंग संचालक 17 साल की छात्रा से 9 महीने से रेप कर रहा था। आरोपी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो और उसे ब्लैकमेल करता रहा।


नौकरी का लालच देकर गलत काम में उतारा
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में भोपाल की नाबालिग को बीना लाकर नौकरी का लालच देकर गलत काम कराने का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है। वहीं आरोपी महिला समेत अन्य के मामला दर्ज किया है।


लोकायुक्त ने दो अफसरों को रिश्वत लेते पकड़ा
इंदौर लोकायुक्त ने दो जगह रिश्वत लेते अफसरों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम ने राउ क्षेत्र में की है। यहां पटवारी अमर सिंह को 20 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्रवाई में सहकारिता विभाग में पदस्थ संतोष जोशी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

KBC में उमरिया के टीचर ने जीते 50 लाख
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 13वें सीजन में हॉट सीट तक पहुंचे उमरिया जिले के रहने वाले प्रांशु त्रिपाठी का गुरुवार रात एक करोड़ रुपए के सवाल से सामना होगा। अब तक प्रांशु ने कौन बनेगा करोड़पति के हर सवाल का सही जवाब दिया है। वे 50 लाख रुपए जीत चुके हैं।


By - Sarag tv news
23-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.