राहतगढ़ में सागर से पहुंची टीम ने समझाया तब कहीं जिम्मेदारों ने लगवाई वैक्सीन

सागर में कोरोना के महा अभियान को सफल बनाने लगातार लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है। इसी को लेकर कलेक्टर दिशा निर्देश पर सीएमएचओ डाक्टर सुरेश बौद्ध ने सागर से टीम गठित कर राहतगढ़ भेजा था। जहाँ प्रोत्साहन और समझाइश के बाद राहतगढ़ के शहर मुफ़्ती और हज़रत साहब ने तुरंत ही टीका लगवाया। जुमें की नमाज़ में भी डाक्टर तल्हा साद, डाक्टर आरिफ़ कुरैशी ने लोगों को बढ़ चढ़कर टीकाकरण अभियान में जुड़ने का संदेश दिया। बता दें की इस टीम में डाक्टर तल्हा साद डाक्टर आरिफ़ कुरैशी जामा मस्जिद कमेटी के हाजी उस्मान और नैयर आज़म शामिल थे। राहतगढ़ में टीम के साथ वहाँ के एसडीएम रमेश पांडेय और सीएमओ भी शामिल हुए।
वहीं इसके अलावा राहतगढ़ नगर परिषद प्रांगण में महा वैक्सीनेशन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के कर्मचारी शामिल रहे। दरअसल इसका मुख्य उद्देश्य आगामी 27 तारीख को महा वैक्सीनेशन में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य है। एसडीएम रमेश पांडे ने निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से ना छूटे इसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर परिषद और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे इस दौरान महिला बाल विकास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया की वैक्सीनेशन सर्वे के दौरान लोग अपशब्दों का उपयोग करते हैं। इस पर एसडीएम ने कहा की ऐसे लोगों पर एफआईआर की जाएगी।


By - sagar tv news
25-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.