कोरोना में अपनों को खोने वालों की अस्थियों को मिला सहारा नर्मदा नदी में होगा विसर्जन SAGAR TV NEWS

 

कोरोना काल मे कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपनो को खोया है। कई परिवार ऐसे भी हैं। जो लॉकडाउन या जानकारी के आभाव में अब तक अपने पूर्वजों की अस्थि कलशों का संचय नहीं कर पाए हैं। अब ऐसी अस्थियों के विसर्जन के लिए भोपाल की सुभाष नगर विश्राम घाट समिति ने अनूठी पहल की है। समिति विश्राम घाट में रखी 57 अस्थियों की विसर्जन यात्रा निकाल रही है। ये अस्थि विर्सजन यात्रा होशंगाबाद जाएगी और नर्मदा नदी में पूरी विधि विधान से सभी अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। सुभाष नगर विश्राम घाट समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि दिवंगतों के परिजनों से अनुमति के बाद ही यह अस्थियों का विर्सजन किया जा रहा है।


By - Sarag tv news
27-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.