रहली में वन विभाग के दो कर्मचारियों को लोकायुक्त ने 5 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा

सागर जिले के रहली में लोकायुक्त पुलिस सागर ने वन विभाग के दो कर्मचारियों को पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया की फसल हानि सर्वे प्रतिवेदन के एवज में मांगी गई थी रिश्वत। दरअसल रहली के चाँदपुर गांव निवासी किसान संजय कुमार कौतू की 5 से 6 एकड़ कृषि भूमि पर मूंगफली और तिली की फसल की बुबाई की थी। जिसे जंगली सुअरों ने नष्ट कर दिया था। फसल नष्ट होने पर किसान संजय कौतू ने फसल हानि का सर्वे प्रतिवेदन खैराना के वनपाल शेख हनीफ खान और वेदवारा वीट के वनरक्षक जसवंत धुर्वे से माँगा था। दोनों वनकर्मियों ने प्रतिवेदन के एवज में 5 हजार रुपए की मांग की थी जिसकी शिकायत संजय कौतू ने लोकायुक्त से। जहाँ शिकायत के आधार पर लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा ने टीम के साथ योजना बद्ध तरीके से दोनों को रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा। इसको लेकर उन्होंने जानकारी दी।


By - sagar tv news
28-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.