आर्मी निरस्त होने पर युवकों ने घरों में बरसाए पत्थर जान बचाकर भागी महिलाएं

जबलपुर के सदर-कैंट क्षेत्र आर्मी एरिया में सेना की भर्ती के लिए कई जिलों से पहुंचे युवकों ने 27 सितंबर की देर रात भर्ती प्रक्रिया की तारीख निरस्त होने पर जमकर बवाल किया। 300 से अधिक युवकों ने आधी रात आर्मी क्षेत्र से निकलने के बाद सिविल एरिया में उतारा। मोदीवाड़ा में दुकानों व घरों में पथराव किए। दुकानों के शटर तोड़ने का प्रयास किया। घरों से निकली कुछ महिलाओं से अभद्रता भी की।आधी रात सड़कों पर युवकों का उत्पात देख लोग भी दंग रह गए। उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हो गया। उपद्रव की सूचना केंट पुलिस को स्थानीय लोगों से मिली। पुलिस पहुंची तो युवकों की संख्या देख उसे और थानों से बल बुलाने पड़ गए। पांच थानों का बल पहुंचा और हल्का बल प्रयोग किया। तब उपद्रवी भागे।दरअसल स्पोर्ट्स कोटे से (जम्मू एंड कश्मीर) में सेना में भर्ती होनी थी। इसके लिए कई राज्यों से बड़ी संख्या में युवक आए थे। रात में लगभग 11:30 बजे मैसेज मिला कि दिनांक 28 सितंबर को होने वाली भर्ती प्रक्रिया की तारीख में बदलाव किया गया है। ये सुनकर युवक बौखला गए। केंट क्षेत्र के पार्षद रहे अमरचंद बावरिया के मुताबिक युवकों ने सैन्य क्षेत्र छोड़कर सिविल एरिया में अपना गुस्सा उतारा, ये गलत है।इस पथराव में पेंटीनाका मोदीवाड़ा में कई घरों की खिड़कियों के कांच, रोड पर पार्क कार व बाइक क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि बाद में सेना और पुलिस ने दो तरफ से हुड़दंगियों पर लाठी चलाई, तब से इधर-उधर भागे। कई दुकान संचालकों ने केंट थाने में शिकायत दी है।


By - sagar tv news
29-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.