राष्ट्रपति अवॉर्ड घोषित ASI का हुआ निधन 26 जनवरी को मिलना था सम्मान || SAGAR TV NEWS ||
26 जनवरी 2022 को पन्ना जिले के एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही उनका दुखद निधन हो गया। जिससे सभी हैरान हैं। सहायक उप निरीक्षक रामप्यारे गर्ग 58 साल के थे। राष्ट्रपति अवार्ड घोषित दिवंगत एएसआई को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पंचतत्व में विलीन हुए। बताया गया की पुलिस विभाग की ओर से परिवार सहायता के लिए एक लाख रुपये दिए गए है। वहीँ एसपी ने उनके परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें संबल दिया। रामप्यारे गर्ग को कर्तव्यपरायणता और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उन्हें राज्यपाल अवार्ड पहले ही मिल चुका था और अब महामहिम राष्ट्रपति अवार्ड घोषित हुआ था। जो आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलने वाला था। लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।