TOP_10_मध्यप्रदेश : शौचालय में छिपा रखी थी सवा दो लाख की शराब || STVN INDIA ||

 

अस्पताल में 2 बच्चों ने दम तोड़ा
ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में दो और बच्चों की मौत हो गई है। इन्हें दिमागी बुखार नहीं था, पर बीते 2 दिन में 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी भी कमलाराजा अस्पताल में 36 बेड पर 80 मरीज भर्ती हैं। यही हाल ग्वालियर के जिला अस्पताल का है, यहां 12 बेड के पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती हैं।


पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
गुना दो दिन पहले सिरिसी में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी। पहले रात भर मारपीट की और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राहुल हत्याकांड की होगी CBI जांच
सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा लहरिया में युवक को जिंदा जलाने के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। वहीं घटनाक्रम के दौरान आग में झुलसी युवती का इलाज शासन कराएगा। बुधवार को कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अतुल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी।

12 करोड़ का दुकान, मकान तोड़े
जबलपुर में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के साथी अकील खलीफा के 12 करोड़ रुपए कीमत का दुकान, मकान ओर गोदाम तोड़ दिया। आरोपी ने इनका अवैध तरीके से निर्माण कराया था। नगर निगम से कई बार नोटिस जारी हो चुका था।


क्रिकेट सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार
कटनी में आईपीएल क्रिकेट सीरीज में मंगलवार को पंजाब और मुंबई के बीच खेल जा रहे मैच में सट्टा खिला रहे एक युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल में क्रिकेट सट्टा खिलाने के लिए बनाई गई आईडी में 23 लाख 72 हजार रुपए के सट्टा खिलाने की क्रेडिट लिमिट मिली है।

KBC के नाम पर किसान से ठगी
कौन बनेगा करोड़पति शो 25 लाख रुपए की लॉटरी के नाम पर होशंगाबाद में एक किसान से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। तवा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान से लॉटरी की राशि का 10 फीसदी टैक्स भरने के नाम पर 2.45 लाख रुपए डलवाए

शौचालय में रखी थी 2 लाख की शराब
मुरैना जिले के सिंहौनियां थाना पुलिस ने बुधवार को 45 पेटी रॉयल व्हिस्की की बरामद की हैं। शराब का यह जखीरा आरोपी ने अपने घर में बने शौचालय में छिपा कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बहन के नंदोई ने किया दुष्कर्म
भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली महिला के साथ उसकी बहन के नंदोई ने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के आरोपी ने गहने भी हड़प लिए। पति से संबंधों की जानकारी देने की धमकी देकर महिला का वह शोषण करता रहा।


रतलाम-नीमच रेलवे ट्रैक डबल होगा
रतलाम रेल मंडल को बड़ी मिली बड़ी सौगात मिली है। रतलाम से नीमच रेल मार्ग दोहरीकरण होगा। इसके लिए 1095 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। रतलाम से नीमच 132 किलोमीटर की लाइन डबल ट्रैक होगी। रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।


 ये उपचुनाव 2023 का सेमीफाइनल माना जा रहा
मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा की तरह ही विधानसभा की सीटों की हार-जीत से भी मौजूदा सरकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिर भी यह चुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का है। इस उपचुनाव को 2023 की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है।


By - Sarag tv news
29-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.