TOP_10_मध्यप्रदेश : सैलरी काटने पर सुपरवाइजर को गोली मारी || STVN INDIA ||

 

सौतन पर बेटे और बेटी की हत्या का आरोप
दतिया में दो बच्चों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। बच्चों की सगी मां का आरोप है कि उनकी हत्या सौतेली मां ने ही किया है। बेटी उसके पास नहीं रहना चाहती थी, वह कहती थी अपनी मां के साथ रहूंगी। इसीलिए वह उससे नफरत करती थी।

 बिजली गिरने से 2 की मौत
अशोक नगर में गुरुवार को बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों ने कम दिखाई देने की शिकायत की। खिरिया मुहास गांव में और  सागर गांव में सोयाबीन की फसल काटते समय दो महिलाओ की बिजली गिरने से मौत हो गई

जबलपुर में कपड़ा व्यापारी की हत्या
जबलपुर में 45 साल के कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी गई। व्यापारी बुधवार रात से लापता था। गुरुवार को उसका खून से लथपथ शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को परिवार के ही कुछ लोगों पर शक है। कुछ रोज पहले छोटी बहन ने भी व्यापारी को धमकाया था।

सर्पमित्र की सांप काटने से मौत
छिंदवाड़ा के परासिया में सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसका तमाशा दिखाना स्नेक कैचर के लिए जानलेवा साबित हुआ। सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है।पेशे से मजदूर न्यूटन वार्ड पांच में रहने वाला संतलाल सांपों को रस्क्यू भी करता था।

सागर में ब्राह्मण समाज का बड़ा प्रदर्शन
सागर में राहुल यादव मर्डर केस में आग से झुलसी लड़की को लेकर ब्राह्मण समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया। दूसरे प्रदेशों से भी ब्राह्मण समाज के लोग इस प्रदर्शन में जुटे। समाज इस बात से नाराज है कि आरोपियों का मकान किस आधार पर गिराया गया। केस की जांच CBI को दी गई है।


इंदौर में देवास के इंजीनियर के घर रेड
देवास में पदस्थ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के मानचित्रकार विजय दरियानी के घर EOW उज्जैन ने गुरुवार को रेड की। करोड़ों की प्रॉपर्टी दस्तावेज, 3 कारें, करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत कई फाइलें टीम ने जब्त की हैं। टाउन प्लानिंग की कुछ फाइलें और नक्शे भी मिले हैं।


सैलरी काटने पर सुपरवाइजर की हत्या
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन में तैनात सिक्योरिटी गार्ड (गनमैन) ने अपने ही सुपरवाइजर को गोली मार दी। ड्यूटी को लेकर दोनों में अनबन थी। गनमैन को पिछले महीने तक सैलरी 27 हजार रुपए के आसपास मिलती थी। इस बार उसके खाते में 15 हजार रुपए ही आए

पति की शह पर देवर 3 साल करता रहा रेप
मुरैना में एक महिला की जिंदगी पति और देवर के बीच फंस गई। शादी के बाद पति ने महिला से दूरी बना ली। देवर बुरी नजर रखने लगा और एक दिन उसके साथ रेप किया। बेटी हुई तो पति बोला- तुम मुझे वैसे ही पसंद नहीं हो। बच्ची भी उसी की है और मैं तुम्हें पहले ही नहीं चाहता था। छोटे भाई से ही शादी कर लो


वैक्सीन लगवाने को कहा तो रोने लगा
सागर से वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर VIDEO सामने आया हैं। टीम ने वैक्सीन लगाने के लिए एक व्यक्ति को पकड़ा तो वह रोने लगा। दूसरे मामले में बुजुर्ग बोले- वैक्सीन लगा दो, कुछ हुआ तो जिम्मेदार भगवान होंगे। कुछ लोग तो वैक्सीनेशन टीम को देख खेतों की ओर भाग गए। टीम ने खेतों में जाकर लोगों को टीके लगा रही है।


MLA बोलीं- कौन सा अफसर घूस नहीं लेता?
पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को भ्रष्टाचार का पैकेज बताने वालीं पथरिया से बसपा MLA रामबाई सिंह परिहार का नया वीडियो सामने आया है। रामबाई ने कहा, पंचायत हो या मध्य प्रदेश या फिर देश, ऐसा कौन सा अधिकारी है, जो रिश्वत नहीं लेता। इसकी जानकारी सभी सीनियर अधिकारियों को होती है, लेकिन बोलता कोई नहीं।


By - Sarag tv news
30-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.