Salary की बात पर भिड़ गए दो गार्ड एक ने दूसरे को मार दी Goli अस्पताल जाने से पहले गयी जान
राजधानी भोपाल में दो सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया जहाँ एक गार्ड ने दूसरे गार्ड को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। ये मामला प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित यूनियन बैंक के पास से सामने आया। यहां महेंद्र तिवारी नाम के गार्ड ने राजकुमार ठाकुर को बंदूक से गोली मारी। बताया गया की सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी से निर्माण सदन में काम पर लगे दोनों गार्ड के बीच सैलरी कम करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद गार्ड महेंद्र ने 12 बोर की बन्दूक से गार्ड राजकुमार को दो गोलियां मार दीं जिससे उसने दम तोड़ दिया। आरोपी गार्ड को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक गार्ड आरोपी का सुपर वाइजर बताया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक को सीने में दाहिने तरफ और पेट में भी दाहिनी तरफ गोली गली।