प्रदेश का पहला पुलिस थाना जो बनेगा पुलिस म्यूजियम रहेंगी ऐतिहासिक चीजें || SAGAR TV NEWS ||

 

क्या आपको पता है बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील में रानीपुरा थाने का पुराना भवन जो प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम बनेगा। जिसमें आजादी के लडाई और पुलिस संबंधित ऐतिहासिक चीजें रखी जाएगी। जिसे लोग आसानी से देख सकेंगे। रानीपुर थाने के पुराने भवन को पुलिस म्यूजियम बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। एसपी सिमाला प्रसाद ने प्रस्तावित पुलिस म्यूजियम का निरीक्षण का ठेकेदार को 2 हफ्ते के अंदर का कमा पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी अजय गुप्ता के मुताबिक रानीपुर थाने से कई ऐतिहासिक बातें जुडी हैं। थाने का पुराना भवन 1913 में बनाया गया है। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान आदिवासी भाइयों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने थाने का घेराव किया था। पुराने भवन में लगे लकड़ी के खंभे पर आज भी घेराव के दौरान चलाई गई कुल्हाड़ी के निशान है। इसलिए इस थाने का चयन किया गया है। इसमें कुल 7 कमरे हैं। जिनमें अलग-अलग ऐतिहासिक सामग्री रखी जाएगी। बाहर के दो कमरों में पुलिस मेमोरियल के लिए रहेंगे। अंदर के कमरों में बैतूल की आदिवासी कल्चर, पुलिस की पुरानी वर्दी। पुलिस की ऐतिहासिक सामग्री, पुरानी फर्नीचर की प्रदर्शनी बनाई जाएगी।


By - Vinod Pataria Ghoradongri (M.P.)
01-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.