सागर के लोगों ने ठाना है। की शहर और खासकर धरोहरों को स्वच्छ बनाना है। इसी को देखते हुए कुछ लोग नरयावली नाका वार्ड के मॉडल स्कूल चोपड़ा और लक्ष्मीपुरा वार्ड स्थित चोपड़ा पहुंचा। जहां श्रमदान करते हुए साफ़ सफाई अभियान चलाया। एक तरफ यहां वाहन पड़े हुए कचरे को अलग किया वहीँ दूसरी तरफ पानी में डली हुई चीजों को भी निकालकर अलग किया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,महामंत्री रामेश्वर नेमा मुख्य रूप से मौजूद थे। इसके अलावा अन्य कई लोगों ने भी अपना योगदान दिया। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुए सेवा समर्पण अभियान के तहत पंडित लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर सागर नगर मंडल द्वारा नरयावली नाका वार्ड के मॉडल स्कूल चोपड़ा और लक्ष्मीपुरा वार्ड स्थित चोपड़ा में सफाई अभियान चलाया।