MP | गंदे इशारा कर रहे युवक को महिला ने सड़क पर सिखाया सबक वीडियो हुआ वायरल || SAGAR TV NEWS ||
महिला को गंदे इशारे पर उसने युवक को पकड़ा और सड़क पर ही सबक सिखा दिया। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला एमपी के बैतूल से सामने आया। बताया जा रहा है। कि गंज इलाके में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली महिला को यह युवक लंबे समय से गंदे इशारे कर रहा था। ये घटनाक्रम रविवार सुबह का बताया जा रहा है। बैतूल के गंज इलाके स्थित नागरिक बैंक के पास पीड़ित महिला ने युवक को पकड़ा और कॉलर पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में महिला गाली देते हुए भी दिखाई दे रही है। करीब आधे घंटे तक पिटाई और गाली गलौज का मामला चलता रहा। जहाँ लोग तमाशबीन बने इस घटनाक्रम को देखते रहे। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया उसने बचाव किया और महिला से पिटने वाले युवक ने माफी मांग कर पैर छुए इसके बाद महिला ने छोड़ दिया। इस घटना की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है