पुलिस की नौकरी देने के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

पुलिस की नौकरी देने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला एमपी के सिंगरौली जिले से सामने आया है। नवानगर पुलिस को आरोपी महिला के पास से पुलिस की वर्दी समेत कई फोटोग्राफ मिले हैं। जिसमें महिला वर्दी लगाए हुए है। पकड़े गए पति पत्नी फिल्म बंटी बबली की तर्ज पर ठगी की घटना अंजाम देते थे। जानकारी के मुताबिक लोगों को ठगने वाली महिला करीब आठवीं क्लास तक पढ़ी है। लेकिन इसके बावजूद वो कई जगहों पर पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी कर चुकी है। बताया जा रहा है। की झारखंड की रहने वाली महिला अपने पति के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम देती थी। मामले में थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी।


By - Sarag tv news
06-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.