TOP_10_मध्यप्रदेश : देह व्यापार के अड्डे पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष | STVN INDIA |

 

घर पर ट्रॉला पलटा, बहन-भाई सहित 4 की मौत
दमोह में शुक्रवार रात गिट्‌टी से भरा एक ट्रॉला कच्चे घर पर पलट गया। हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। ट्रॉला सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर है। हादसे के समय भतीजा राघवेंद्र अहिरवार घर के बाहर ही खड़ा था। उसने बताया कि चाचा हरिराम का घर पास में ही है। वे कल ही दिल्ली से वापस आए हैं। वे दुर्गाष्टमी की पूजा और दशहरे के लिए अकसर छुट्‌टी लेकर आते थे।

इंदौर में सड़क हादसे में 3 की मौत
मंडलेश्वर से वीकेंड पर इंदौर घूमने आ रहे तीन बैंक कर्मचारियों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। शनिवार-रविवार बैंक की छुट्‌टी होने पर सभी दोस्त इंदौर आ रहे थे। जाम गेट के नजदीक अचानक सामने से आ रही दूसरी कार को बचाने में गाड़ी पुलिया से टकरा गई।

एक्सीडेंट में एयरफोर्स पायलट की मौत
ग्वालियर में कार एक्सीडेंट में एयरफोर्स के पायलट की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात भिंड रोड गोला का मंदिर की है। कार धर्मवीर पेट्रोल पंप के टर्न पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार ड्राइव कर रहे पायलट के सिर और सीने पर चोट लगी, जिससे उनकी सीट पर ही मौत हो गई।

सोते में कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
मुरैना जिले के जौरा कस्बे के मित्तल पेट्रोल के पीछे खेत पर एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग थरा गांव का रहने वाला था। वह अपने खेत की रखवाली किया करता था। हत्या के बाद गुस्साए उनके परिजनों ने रेलवे फाटक के पास जाम लगा दिया।

 ट्रक की टक्कर से एक की मौत
धार के जीराबाद के पास खेड़ी कछावदा मार्ग पर शनिवार को तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ला रहे ट्रक ड्राइवर ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही चक्काजाम कर दिया।

दुर्गा पंडाल में सोए कर्मचारी के ऊपर गिरा पंखा
बैतूल के चिचोली स्थित सोनी मोहल्ले में दुर्गा पंडाल के बाजू में सोए टेंटकर्मी की मौत हो गई। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि उस पर पंखा गिर गया था, जिससे करंट लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।


कार समेत 25 लाख की स्मैक बरामद
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, इटावा से स्मैक की खैप लेकर भिंड के रास्ते ग्वालियर में आए दो स्मैक तस्करों के गैंग को क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़ा है। दोनों गैंग से कार, बाइक सहित 25 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। कुल तीन स्मैक तस्कर पकड़े गए हैं। अभी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


शादी का झांसा देकर चार साल तक रेप
जबलपुर में सोशल साइट्स पर किशोर उम्र में एक युवक से प्यार करना महंगा पड़ा। आरोपी चार सालों तक शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। पहले बालिग होने पर शादी करने का झांसा देता रहा और बाद में ये कहते हुए मुकर गया कि वह शादी नहीं करेगा। युवती ने आरोपी के खिलाफ रांझी थाने में रेप का प्रकरण दर्ज कराया है।

सैक्स रैकेट का भांडाफोड़
कटनी जिले की कुठला पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिस को मौके पर सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला सहित तीन अन्य महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।


गांजे की खेती कर रहा था किसान
निवाड़ी के चंद्रपुरा गांव में अपने खेत पर गांजे की खेती कर रहे एक किसान को गांजे के साथ पकड़ लिया है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 22 किलो अवैध गांजा भी बरामद किया है और आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।


By - Sarag tv news
09-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.