सागर बाघराज हरसिद्धि मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे कलेक्टर || SAGAR TV NEWS ||

 

शारदेय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। जहाँ सागर के प्रसिद्द और प्राचीन हरसिद्धि देवी बाघराज मंदिर में कलेक्टर दीपक आर्य परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने माँ के दरबार में मत्था टेका और प्रार्थना की। कलेक्टर दीपक सिंह कुछ देर तक मंदिर में रुके जहां उन्होंने यहां किये गए निर्माण कार्य की सराहना की। कलेक्टर के साथ उनकी पत्नी और बेटा मौजूद था। आपको बता दें की आज चतुर्थी और पंचमी साथ में है। हालांकि नवरात्रि के चलते हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी माँ के दर्शन के लिए यहां पहुँच रहे हैं। सुबह से ही यहां भक्तों का आना शुरू होता है। जो रात तक जारी रहता है।


By - Sarag tv news
10-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.