TOP_10_मध्यप्रदेश : प्रेमी गार्ड ने किया प्रेमिका का मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार || STVN INDIA ||

 

सड़क हादसे में दंपती की मौत
बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दंपती बाइक से इच्छापुर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी धामनी नदी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


मकान का छप्पर गिरने से बच्ची की मौत
रायसेन के बरेली नगर से 8 किमी दूर मेहरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आधी रात को कमलेश अहिरवार के मकान का छप्पर गिरने से हुआ। छप्पर गिरने से भीतर सो रहीं दो महिलाएं और 12 साल की ज्योति मलबे में दब गई।

विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी
धार के लेबड़ गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन एंबुलेंस के माध्यम से मृतक को लेकर धार पहुंचे थे, किंतु डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया है।

अनियंत्रित होकर पलट गई गाड़ी, 30 घायल
सीधी जिले में पिकअप में बैठकर मंदिर जा रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 30 लोगों को चोटें आईं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।  गोपद नदी पुल के पास झोंकों गांव में पिकअप 50 लोगों को लेकर लौआ मंदिर जा रही थी।

तीन दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया
भोपाल में 23 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मदद के बहाने लड़की को घर पर बुलाया था। घर पहुंचने पर आरोपी ने अपने तीन दोस्त के साथ मिलकर लड़की से रेप किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें घटना के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।



BJP कैंडिडेट को कहा चाइना का माल
मध्यप्रदेश के भिंड जिले की पूर्व जनपद अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री संजू जाटव ने एक विवादित बयान दिया है। पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र राठौर के लिए प्रचार कर रहीं कांग्रेस नेत्री का ने बीजेपी प्रत्याशी को बाहरी बताकर चाइना माल से जोड़ दिया है।

21 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
जबलपुर में मंगलवार की शाम 4 बजे संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय में दबिश देकर जेडी, एकाउंटेंट और लेखापाल को 21 हजार की रिश्वत लेते दबोचा। ये रकम कार्यालय में पदस्थ महिला भृत्य से मांगे थे। दरअसल कार्यालय से 26 अगस्त को तीन कम्प्यूटर चोरी हो गए थे।


प्रेम-प्रसंग में गार्ड ने महिला की हत्या
अशोकनगर में एमएम की मौत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैंक के गार्ड को हिरासत में लिया था। गार्ड से पूछताछ एवं पीएम रिपोर्ट दौरान पुलिस को बताया कि मृतक महिला पास में रहती थी। दोनों के रुपए का लेन-देन चलता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी था।


दोस्ती, प्यार और फिर लूट की कहानी
फेसबुक पर पहले दोस्ती, प्यार और फिर बुजुर्ग के साथ लूट करने वाले दो स्टूडेंटों को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर में 6 दिन पहले घर में अकेली 70 वर्षीय वृद्ध रिटायर्ड शिक्षिका को बंधक बनाया, मुंह में कपड़ा ठूसकर गहने-नकदी लूटने वाले दोनों बदमाश BA फर्स्ट ईयर के छात्र निकले हैं।

झूला झुलाने से नाराज कोबरा
सागर में पांच फीट लंबे कोबरा ने सांप पकड़ने वाले अकील बाबा को जमकर छकाया। पहले घर में छिपा बैठा रहा, बाद में नजर आया तो लेकिन वह चूहे के बिल में घुस गया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार कोबरा को पकड़ लिया गया। अकील बाबा ने कोबरा को पकड़ने के बाद आंगन में लगे झूले पर झुलाया तो उसने भी फुफकार मारकर जबाव दिया


By - Sarag tv news
12-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.