TOP_10_मध्यप्रदेश : सेल्फी लेते समय डेम में फिसला युवक, जान गई || STVN INDIA ||

 

आंखों में मिर्ची मारकर हत्या
इंदौर में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी पत्नी को ऑफिस के लिए बस में बैठाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर चाकू से हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

महिला की गला रेतकर हत्या, देवर गायब
उज्जैन के इंगोरिया के नरसिंघा गांव में घर के अंदर महिला की रक्तरंजित लाश मिली। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। इस दौरान संघर्ष भी हुआ। महिला के हाथ की मुट्ठी में पुरुष के सिर के बाल मिले हैं। घटना के बाद से ही महिला का देवर गायब है।

सड़क हादसे में पति की मौत
रतलाम  में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी और 5 वर्ष का बेटा घायल हुए हैं। सरवन के पास बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार हुकुम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

छतरपुर में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला
छतरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में 22 साल के बाइक सवार की माैत हाे गई। उसके सीने के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया था। वहीं, टक्कर लगने से बाइक सवार 17 साल का नाबालिग दूर जा गिरा


सैनिक सम्मान के साथ नम आंखों से दी विदाई
CRPF में पदस्थ कंपनी हवलदार मेजर वकील सिंह टेगौर की हत्या कर दी गई थी। वकील सिंह टेगौर का शव आज सम्मान सहित मुरैना लाया गया। गेस्ट हाउस से शव जैसे ही एमएस, जौरा रोड पर पहुंचा उसके परिजनों सहित गांव व मौहल्ले के लगभग एक हजार लोगों ने शव यात्रा रोक दी तथा जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि वकील सिंह टेगौर को शहीद का दर्जा दिया जाए

मासूम को उठाकर भागा तेंदुआ
धार में मां-बाप की आंखों के सामने तेंदुआ मुंह में दबाकर 2 साल की मासूम को उठा ले गया। मां-बाप और परिवार के लोगों ने तेंदुए के पीछे दौड़ा लगा दी।कुछ दूर बाद खाई के पास तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। इलाज के दौरान तीन घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई।

सेल्फी लेते समय डैम गिरा युवक, मौत
बैतूल में सेल्फी के चक्कर में मंगलवार को एक युवक की कोसमी डैम में डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी नाबालिग मित्र के साथ डैम पर घूमने गया था। पुलिस ने गोताखोर की मदद से आधा घंटे में उसकी लाश निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है।

स्कूल बस एक्सीडेंट का CCTV
भोपाल की अरेरा कॉलेनी में गुरुवार को हुए बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 11 नंबर बस स्टाप के पास THE ICONIC SCHOOL की तेज रफ्तार बस दुकानों में घुसती हुई दिख रही है। बस मोबाइल दुकान में खड़े तीन लोगों को चपेट में लेती है। इसके बाद अफरा-तफरी मच जाती है।


जिम ट्रेनर ने नर्सिंग छात्रा से किया रेप
भोपाल के मिसरोद में नर्सिंग छात्रा के साथ जिम ट्रेनर ने दुष्कर्म कर लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सागर पुलिस की मानवता
सागर जिले की बीना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। पत्नी की गुहार पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके मृत पति की अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया। दरअसल, शंकर वाल्मिकी निवासी गुप्ता गार्डन की बीमारी के चलते मौत हो गई थी । मौत के बाद परिवार और समाज के लोग मदद के लिए आगे नहीं आए थे। 


By - Sarag tv news
13-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.