सागर- दो पक्ष आपस में उलझे 5 पहुंचे अस्पताल तो बाइक को किया आग के हवाले
सागर जिले के खिमलासा थाने के अंतर्गत आने वाले हिरनछिपा गांव में शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीँ एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक जला दी। जानकारी के मुताबिक एक तरफ से जहां राम लाल अहिरवार और सतीश अहिरवार घायल हो गया। तो दूसरी तरफ से भरत अहिरवार, लक्ष्मन अहिरवार, दसोदा अहिरवार घायल हो गई। सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। बताया गया की भरत अहिरवार की आरोपियों ने बाइक जला दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है।