UP के शातिर लुटेरे भाइयों ने MP में ज्वेलर्स पर की लाखों की लूट पुलिस ने दबोचा

यूपी के अन्तर्राज्जीय शातिर लुटेरों ने उमरिया जिले के एक ज्वेलर्स में गहनों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जहाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी और जन सहयोग से दो आरोपियों को बाइक गहनों समेत दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के कौशाम्बी जिले के रहने वाले हैं। और उमरिया में शनिवार की दोपहर माया श्री ज्वेलर्स में ख़रीददारी के बहाने लाखों रुपये कीमत के गहनों के बॉक्स को लेकर दुकान से फरार होने की फिराक में थे। दो पहिया वाहन से आये लुटेरों को सीसीटीवी में कैद फुटेज और जन सहयोग से पुलिस ने घटनास्थल के पास ही धरदबोचा। पकड़े गए आरोपी अशोक गुप्ता और लालचंद गुप्ता दोनों सगे भाई हैं। जो यूपी में लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन बीते कई दिनों से उत्तरप्रदेश में पुलिस के चुस्त-दुरुस्त रैवये से दोनों आरोपियों ने एमपी को लूट के लिए अपना निशाना बनाया। और उमरिया में लूट की घटना की। लेकिन असफल रहे। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सवा लाख रूपये के गहने और दो लाख रुपये का कुल मशरुक्का जब्त करते हुए मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है।


By - sagar tv news
17-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.