प्रेमिका के पति को धमकाने भेजे बदमाश,उन्होंने मार डाला पत्नी समेत प्रेमी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

BPO कर्मी आकाश मेडकिया की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आकाश की हत्या देवास के डॉक्टर मनीष शर्मा ने कराई थी। मनीष का आकाश की पत्नी वृतिका से अफेयर है। आकाश को इसका पता लग गया था। मनीष ने आकाश को धमकाने के लिए बदमाश भेजे थे, लेकिन उन्होंने चाकू मारकार हत्या कर दी। घटना इंदौर के पोलो ग्राउंड के पास 13 अक्टूबर की सुबह हुई थी।बाणगंगा पुलिस ने पुलिस ने मर्डर केस में मनीष और वृतिका के अलावा देवास के अमलतास हॉस्पिटल के हाउस कीपिंग इंचार्ज जितेंद्र लीलाधर वर्मा अर्जुन मंडलोई और अंकित सिंह पंवार को भी अरेस्ट किया है।मूलत: उज्जैन निवासी आकाश इंदौर में वाल्मीकि नगर में रहता था। SP आशुतोष बागरी के मुताबिक, CCTV फुटेज में बाइक पर दो संदिग्ध दिखे थे। मर्डर में लूट फिर कर्ज के लेनदेन और अवैध संबंध के एंगल से जांच की। आकाश की पत्नी वृतिका उर्फ मोना के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। उसकी डॉक्टर मनीष शर्मा से सबसे ज्यादा बात और चैटिंग की डिटेल मिली। पुलिस ने मनीष को देवास से इंदौर लाकर पूछताछ की। उसने दो बदमाशों से हमला कराने की बात स्वीकार की है।​​​​​​​


By - Sarag tv news
18-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.