MP | डांस करने के दौरान डॉक्टर का हार्टअटैक से निधन || SAGAR TV NEWS ||
भोपाल में एक डॉक्टर की मौत का वीडियो सामने आया है। पार्टी में डांस करते-करते सीनियर डॉक्टर सीएस जैन को हार्ट अटैक आया और वे गिर गए। घटना के समय होटल में 50 डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने अपनी तरफ से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और नजदीकी मल्टी स्पेशियलिटी स्मार्ट सिटी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।घटना रविवार देर शाम होटल जहांनुमा की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। होटल में डॉक्टरों ने गेट-टुगेदर किया था। इसमें शहर के टॉप लेवल के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे। इसी दौरान यह घटना हुई। वीडियो में दिख रहा है कि साथी डॉक्टर ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा...गाने पर डांस कर रहे हैं। डॉ. सीएस जैन भी साथी डॉक्टरों के साथ इस गाने पर डांस कर रहे थे। अचानक वे रुके और लड़खड़ाकर गिर गए।