TOP_10_मध्यप्रदेश : बैंक कर्मचारी की बेटी का मर्डर, 1 साल पहले हुई थी शादी || STVN INDIA ||

 

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत
सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर बम्होरी तिराहे के पास बाइक सवार 3 युवकों को भारी वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। तीनों सागर में रिश्तेदार के यहां से होकर वापस अपने घर जबलपुर लौट रहे थे।

हार्टअटैक से मौत का VIDEO
भोपाल में एक डॉक्टर की मौत का वीडियो सामने आया है। पार्टी में डांस करते-करते सीनियर डॉक्टर सीएस जैन को हार्ट अटैक आया और वे गिर गए। घटना के समय होटल में 50 डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने अपनी तरफ से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पत्नी की गोली मारकर हत्या
दमोह में पति ने पहले पत्नी को चाकू से गोदा और फिर गोली मार दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति की प्रताड़ना से तंग होकर वह दो बच्चों के साथ अपने पिता के घर आ गई थी। 2 महीने से वह मायके में ही रह रही थी। इसी बात से गुस्साए पति ने मंगलवार दोपहर ससुराल पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।


सनी टोयोटा कंपनी के मैनेजर की हत्या
मुरैना के अल्लाहबेली पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक का मंगलवार को शव मिला है। शव की पहचान रंजीत खरे, निवासी आगरा के रूप में हुई है। रंजीत खरे सनी टोयोटा कार कंपनी में शॉप मैनेजर थे।


रीवा में पटवारी ने जहर खाकर दी जान
रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत इटौरी गांव में पटवारी श्रीनिवास मांझी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची तो परिजन भड़क गए। परिजन ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए चार घंटे तक चक्काजाम किया है।

हत्या का आरोपी ससुराल से गिरफ्तार
जबलपुर की गोहलपुर पुलिस ने लोडिंग वाहन ड्राइवर शेरखान की हत्या करने वाले फरार दूसरे आरोपी मोनू खान को उसके ससुराल से दबोच लिया। दरअसल वाहन पार्किंग के विवाद में दोनों भाईयों ने चाकू से रविवार 17 अक्टूबर शाम को शेरखान के छाती पर वार कर हत्या कर दी थी

कीटनाशक पीने से एक बच्ची की मौत
होशंगाबाद जिले के म्याऊगांव में घर में मासूम दो बहनों ने कीटनाशक पी लिया। घटना में 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। दूसरी बच्ची की जान खतरे से बाहर है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। शिवपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

बैंक कर्मचारी की बेटी की हत्या
भोपाल के कोलार थाना इलाके से 15 अक्टूबर से लापता बैंक कर्मचारी की बेटी नैना की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।


बाघिन के साथ सैर पर निकले 5 शावक
पेंच टाइगर रिजर्व में सोमवार को P-4 बाघिन अपने 5 शावकों के साथ चहलकदमी करती दिखी। नजारा देखने के लिए जंगल सफारी पर आए टूरिस्ट जहां थे, वहीं थम गए। इस रोमांचकारी नजारे को उन्होंने अपने कैमरों में भी कैद कर लिया। जंगल की रॉयल फैमिली पेंच टाइगर रिजर्व के करमाझिरी में स्पॉट हुई।

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में बवाल
जबलपुर मछली मार्केट में ईद मिलादुन्नबी जुलूस में बवाल हो गया। जुलूस निकाल रही भीड़ ने पुलिस पर पटाखे फेंके। जब पुलिस ने उन्हें समझाया तो पथराव किया। इस वजह से पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। आंसु गैस के गोले दाग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया।


By - Sarag tv news
19-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.