बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान मुख्यमंत्री बोले किसानों को घबराने की जरुरत नहीं
मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बे मौसम बारिश हुई है जिस वजह से फसलों को नुक्सान भी पहुंचा है। जिसमें सोयाबीन की फसल को खासा नुक्सान हुआ है। जिससे किसानों को चिंता सताने लगी है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है। की किसानों को घबराने की जरुरत नहीं है। जहां जहां फसलों को नुक्सान हुआ है वहाँ सर्वे कराने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। जिसके बाद क्षति का आंकलन किया जायेगा। और उसके बाद में किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी। ये तस्वीरें नीलबड़ रातीबड़ इलाके से सामने आयी हैं।