सागर जिले में ईद मिलाद उन नबी पर ग़ज़ब का रहा उत्साह || SAGAR TV NEWS ||

 

इस्लाम धर्म में ईद मिलाद उन नबी का दिन बेहद ख़ास होता है। इसे हज़रत मुहम्मद साहब के जन्म दिन के रूप में मनाते हैं। जिसका जश्न दुनिया भर में मनाया जाता है। सागर जिले के खुरई में भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जो शहर के झंडा चौक, पठार, शिवाजी चौक, किला गेट से होते हुए वापिस मस्जिद के पास समाप्त हुआ। कहते हैं की इस मुबारक दिन में खुशियां मनाना चाहिए और गरीबों की मदद करना, भूखों को खाना खिलाना चाहिए। समुदाय के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों का सम्मान किया।
वहीँ सागर जिले गढ़ाकोटा में भी ईद मिलाद उन नबी पर सौहार्द पूर्ण माहौल रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात भर मस्जिदों में इबादत की वहीँ नगर को दुल्हन की तरह लाइटों से सजाया। इस दौरान जलसे का आयोजन किया गया। जहाँ मोहम्मद साहब की शान में नज़्म और तकरीर का आयोजन हुआ। लोगों ने अमन चैन और भाईचारे का संदेश दिया।
वहीँ देवरी में भी इस दिन खासा उत्साह देखने मिला। ईद मिलादुन्नबी को मनाने की तैयारी बीते एक हफ्ते से की जा रही थी। मोहल्लों में युवाओं ने बेहतरीन सजावट की थी। इसके बाद नगर के सभी वार्डों से मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठे हुए जहाँ जैसे का आयोजन किया। लोगों ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल भी बांटे।


By - Sarag tv news
20-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.