MP | बेटी को छाती पर लेकर महिला DSP ड्यूटी पर मुख्यमंत्री ने देखा तो फिर ये हुआ


छाती पर डेढ़ साल की बेटी को लेकर ड्यूटी कर रही मध्य प्रदेश की महिला पुलिस अफसर की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। महिला अफसर का नाम डीएसपी मोनिका सिंह है। मोनिका दो दिन से सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात हैं। वे अभी धार में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी हेलीपैड पर थी। मोनिका बेटी मायसा को लेकर ड्यूटी पर पहुंची थीं। सीएम के काफिले के आने की सूचना मिली तो उन्होंने मायसा को छाती पर बांध लिया। सीएम जब हेलिकॉप्टर में सवार होने जा रहे थे तब उनकी नजर मोनिका पर पड़ी। उन्होंने मोनिका को अपने पास बुलाया। सीएम ने मायसा को दुलारा और मोनिका के इस काम की सराहना की। शिवराज जोबट विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।

 


By - Anuj gautam
20-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.