TOP_10_मध्यप्रदेश : पति ने फेवरेट शर्ट नहीं पहनी तो पत्नी ने जान दे दी || STVN INDIA ||

 

पृथ्वीपुर में दो किसानों की हत्या
चुनावी सरगर्मी वाले निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में खेत पर रखवाली कर रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं एक किसान ने भागकर जान बचाई। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार तड़के करीब 3 बजे मड़वा खास गांव में हुई। मरने वाले ग्राम लड़वारी खास और शिवरामपुर के रहने वाले हैं।

नाबालिग किशोर-किशोरी की मिली लाश
अशोकनगर जिले के मलउखेडी गांव में बुधवार को एक नाबालिग किशोर-किशोरी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, 3 दिन पहले वे अपने घर से भागे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

फेवरट शर्ट नहीं पहनी, पत्नी ने फांसी लगाई  
राजस्थान के कोटा में 23 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 2 साल पहले एमपी के मंदसौर निवासी शुभम के साथ उसकी शादी हुई थी,  मंगलवार को उसने पति से उसकी पसंद की शर्ट पहनने को कहा जिसे लेकर बहस हो गई। पति बिना खाना खाए ही घर से निकल गया था। इसके बाद अंजली ने घर में फांसी लगा ली।

भिंड में कत्ल का खुलासा
भिंड में बीते 2 अक्टूबर को दो सगे भाइयों ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर शार्प शूटर की मदद से पिता की हत्या करवाई थी। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को पकड़ लिया। उनके साथ नाबालिग चचेरा भाई भी पकड़ा गया। पिता की हत्या का जरा भी मलाल इन दोनों भाइयों के मन में नहीं था।

सड़क हादसे में युवक की मौत
देवास के पालनगर बाइपास टोल टैक्स के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही औद्योगिक पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह मृतक का पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सागर में धर्म परिवर्तन का मामला
सागर के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा में धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। फरियादी के फूफा ससुर ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने घर में रख लिया है। साथ ही धमकी दे रहा था कि धर्म परिवर्तन करोगे, तभी पत्नी को वापस साथ में भेजूंगा।

राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हथियार तस्कर
गुना में अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस को पांच पिस्टल भी मिली हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी रिंकू जाट राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है और प्रोफेसर कबड्डी लीग टूर्नामेंट में खेलता है।

चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई
एक युवक का हाथ बंधा है और कुछ लोग उसे घेरे हुए खड़े हैं। हाथ बंधे युवक पर एक व्यक्ति लगातार जूतों से वार कर रहा है। इसके बाद कुछ और लोग उसे पीटने लगे। यह वीडिया है डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के फड़की गांव का। लोग  युवक को चोरी के आरोप में लोग सजा दे रहे थे।

सतना का लाल कश्मीर में शहीद
कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में 21 राजपूत रेजिमेंट 44RR के वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत अपना शौर्य व वीरता दिखाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। 26 साल के कर्णवीर सतना शहर के वार्ड - 22 उतैली के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजू सिंह के बेटे थे। बेटे की शहादत की खबर परिजनों तक पहुंची है। दो आतंकियों को मारने के बाद गोलीबारी में वे जख्म हो गए थे।

CM की सिक्योरिटी में DSP मां
छाती पर डेढ़ साल की बेटी लेकर ड्यूटी कर रही मध्य प्रदेश की महिला पुलिस अफसर की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। महिला अफसर का नाम डीएसपी मोनिका सिंह है। मोनिका दो दिन से सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात हैं।


By - Sarag tv news
20-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.