TOP_10_मध्यप्रदेश : प्रेमिका के मर्डर का प्रेमी पर केस दर्ज || STVN INDIA ||

 

ट्राला पुल से नीचे गिरा, 2 की मौत
दमोह में केवलारी पुल से ट्राला नीचे गिर गया। हादसे में ट्राला चालक और क्लीनर की मौत हो गई। छतरपुर मार्ग से दमोह की ओर ट्राला सामान लेकर आ रहा था। बक्सवाहा से बटियागढ़ के बीच केवलारी के बिना रेलिंग के पुल के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा।

मंदसौर में चाची की गर्दन काट डाली
मंदसौर में भतीजे ने डायन होने के शक में चाची की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। TI सूर्यवंशी ने बताया कि शुरुआती जांच में दो वजह सामने आ रही है। पता चला है कि 20 साल के आरोपी विष्णु को 40 साल की चाची बाला बाई के डायन होने की आशंका थी।

लालच में अगवा कर साले की हत्या
ग्वालियर में जीजा ने साले की हत्या कर दी। वह साले को घुमाने के बहाने जंगल में अगवा कर ले गया और गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद साले के मोबाइल से परिवार वालों को फोन कर 5 लाख की फिरौती मांगी। घटना भितरवार थाना क्षेत्र की रावत कॉलोनी की है।


भिंड में लड़ाकू विमान मिराज क्रैश
भिंड जिले के बबेड़ी गांव के बीहड़ में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान मिराज-2000 गुरुवार सुबह क्रैश हो गया। विमान एक खेत में गिरा। विमान को फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे। अभिलाष प्लेन से कुछ दूर पर घायल मिले। विमान का काफी हिस्सा जमीन में घुस गया था। एयरफोर्स ने जांच के आदेश दे दिए हैं

रिटायर्ड अफसर के पास मिली अकूत संपत्ति
जबलपुर आर्थिक अपराध ब्यूरो ने मंडला में प्रभारी जनपद पंचायत से रिटायर्ड CEO नागेंद्र यादव के तिलहरी स्थित फ्लैट और मंडला में गुरुवार तड़के 4 बजे एक साथ छापा मारा। शुरुआती जांच में 80 लाख से ज्यादा की अतिरिक्त आय मिली है। जबलपुर, मंडला भोपाल में चार मकान भी मिले हैं। मंडला में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और काफी जमीन भी है

शिवपुरी में 5 लाख की लूट
शिवपुरी में कोलारस कृषि उपज मंडी गेट पर गल्ला व्यापारी पूरन हरिओम के मुनीम सफी खान से 5 लाख की लूट हो गई। दो बाइक पर आए पांच बदमाश मुनीम से पांच लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले। इससे पहले बदमाशों ने मुनीम को बाइक से टक्कर मारी थी।

बर्थडे के दिन ही मासूम की हत्या
खंडवा के मूंदी नगर में 3 साल के मासूम की उसके बर्थडे के दिन ही निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार की दोपहर वह अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया था। घंटों तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रात को घर से पांच मकान छोड़कर एक सूने मकान में मासूम की लाश मिली।


प्रेमिका की हत्या पर केस दर्ज
सागर में जहर खाने के बाद प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी पर पुलिस ने FIR की है। घटना 13 अक्टूबर को नरयावली के बसिया गगवी गांव की है। दोनों ने खेत में जहर खाया था। इसके 48 घंटे बाद लड़की की मौत हो गई थी। प्रेमी अस्पताल में भर्ती है। दम तोड़ने से पहले लड़की ने प्रेमी द्वारा जहर खिलाने की बात कही थी।

युवती से 3 लड़को ने किया गैंगरेप
मुरैना जिले के रामपुर कस्बे में रात 2 बजे लापता हुई लड़की के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने लड़की को उसके साथी सहित राजकोट (गुजरात) से बरामद किया था। वहां लड़की फैक्ट्री में काम कर रही थी। घर वापस आने के बाद लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे ले जाने वाले चारों युवकों ने उसके साथ रेप किया है।

स्कूल में घुसा 8 फीट लंबा सांप
सागर में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सांप होने से हड़कंप मच गया। दोनों सांपों को पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार गुुरुवार दोपहर मकरोनिया क्षेत्र के गंभीरिया वार्ड स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल के स्टाफ रूम में करीब 8 फीट लंबा सांप घुस गया। जैसे ही शिक्षक स्टाफ रूम में पहुंचे और सांप पर देखा तो हड़कंप मच गया।


By - Sarag tv news
21-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.