MP : शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, CM शिवराज अंत्येष्टि में शामिल हुए || SAGAR TV NEWS ||
कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुकाबला करते हुए सतना के शहीद कर्णवीर सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृह गांव दलदल में राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया। उनके बड़े भाई शक्ति प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी। शहीद को अंतिम विदाई देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दलदल गांव पहुंचे। सीएम ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और भाई को नौकरी देने की घोषणा की है। सपूत के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोग आने शुरू हो चुके थे। अंतिम संस्कार के दौरान भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा । बता दे कि 23 साल के कर्णवीर सतना शहर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रवि कुमार सिंह के बेटे थे। 21 राजपूत रेजिमेंट के जवान फिलहाल 44RR में तैनात थे। दो आतंकियों को मारने के बाद गोलीबारी में वे जख्मी हो गए थे। दो भाइयों में कर्णवीर छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद कर्णवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती के इस लाल ने देश को सब कुछ समर्पित कर दिया, हम उनकी शहादत के सम्मान में जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे।