MP | पिता ने जो काम अपनी ही बेटी के साथ किया सुनकर कलेजा काँप उठेगा || SAGAR TV NEWS ||

 

एक कलयुगी पिता जिसने अपनी 13 साल की मासूम बच्ची को गला घौंटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। जहां एक पिता ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए अपनी बेटी को मार दिया और हत्या के बाद पत्नी पर उसका इल्जाम लगाने लगा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उसके नाबालिग बेटे से जब पूछताछ की तो उसने हत्या का पूरा सच बोल दिया। लेकिन आरोपी पिता हिम्मत सिंह खुद की गढ़ी हुई कहानी पुलिस और लोगों को बताता रहा। उसका कहना था की वह दोनों बच्चों के साथ रात को सो रहा था तभी किसी ने उसे बेहोश किया। बाद में देखा तो बच्ची मृत पड़ी थी।
अशोकनगर के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के परबई गांव में 19 अक्टूबर को घटना हुई थी। आरोपी पिता दोनों बच्चों से पूछता है कि किसी एक को मारना है। बताओ किसे मारुं इसके बाद उसने 13 साल की नाबालिक सरिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कहानी रच अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटी को मारने की बात कहता रहा।
बताया गया की आरोपी की पत्नी कुछ दिन पहले उसे छोड़ कर किसी ओर के साथ रहने लगी थी। इसलिए दोनों से बदला लेने के लिए उन पर बच्ची को मारने की बात करता रहा।
लेकिन पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा दिया। और आरोपी को गिरफ्तार किया।


By - Rahul Jain Ashoknagar
22-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.