TOP_10_मध्यप्रदेश : लव मैरिज के बाद पत्नी की बेवफाई, पति ने जान गवाई || STVN INDIA ||

 

मिट्टी खदान धंसी, बहू की मौत
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरा बगरोन में दीपावली पर्व के चलते घर और आंगन की छपाई करने मिट्टी लेने गई सास और बहू खदान धंसने से मिट्टी में दब गई। घटना में बहू की मौत हो गई। वहीं सास घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी, मौत
बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। फ्लाइट की इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यात्री को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया

जबलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा
जबलपुर के खितौला लखराम मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कुएं की पट्‌टी पर बैठा 8 वर्षीय मासूम 126 फीट गहराई में गिर गया। चीख सुनकर पिता ने भी छलांग लगा दी। बेटे को उसने कुएं की गहराई से निकाला और पड़ोसियों की मदद से बाहर आकर उसे अस्पताल ले गया। मगर तब तक उसके कलेजे के टुकड़े की सांसें थम चुकी थी।

 डिलीवरी के बाद महिला की मौत
गुना के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की गई और बिना जांच के महिला को ब्लड चढ़ा दिया गया, जिससे उसका BP बढ़ गया।

प्रेमी के साथ रहती थी पत्नी
भोपाल के टीटी नगर इलाके में पत्नी की बेवफाई से परेशान युवक ने गुरुवार रात फांसी लगा ली। पति अक्षय सोमकुंवर की मौत की खबर पता चलते ही शुक्रवार सुबह घर पहुंची पत्नी सुधा ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इलाज के दौरान दोपहर में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस को युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है।

जिससे चांटा मारा, वह पंजा ही काट दिया
इंदौर के देवगुराड़िया में व्यापारी ने दो महीने पहले एक शराबी से विवाद होने पर उसे चांटा मार दिया था। इसके बाद बात आई-गई हो गई, लेकिन शराबी ने गुरुवार की रात को इसका बदला ले लिया। विवाद करते हुए आरोपी युवक और उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के हाथ का पंजा चाकू से काटकर अलग कर दिया

20 हजार की घूस लेते पकड़ाया क्लर्क
जबलपुर लोकायुक्त ने सिहोरा नगर पालिका में दबिश देकर जल प्रदाय शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 संतोष दहायत को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा। आरोपी ने मटेरियल सप्लाई करने वाले का बकाया 7 लाख का बिल पास करने के एवज में 35 हजार रुपए की मांग की थी।

चंबल में अब लुटेरी हसीना!
चंबल में अब दोपहिया वाहन सवार महिला स्नेचर ने भी दस्तक दे दी है। गुरुवार रात इवेंट मैनेजर महिला से बाइक सवार लुटेरी महिला ने सोने की चेन झपट ली। इस दौरान इवेंट मैनेजर तुरंत संभली और चेन पकड़ ली। फिर लुटेरी महिला और युवक ने कट्‌टे के बट से इवेंट मैनेजर को पीट-पीटकर घायल कर दिया।


पांचवी मंजिल तक पहुंचा रिक्शा
नजारा छतरपुर जिला अस्पताल का है जहां अस्पताल के अंदर तक ई-रिक्शा घुस गया। यह ऑटो इसी तरह ग्राउंड फ्लोर से लेकर अस्पताल की पांचवी मंजिल तक पहुंच गया। ऑटो इस तरह अस्पताल के अंदर मरीजों के बीच से अठखेलियां करता लहराता हुआ निकल रहा था। लोग देखते रह गए

शहीद को दी अंतिम विदाई
कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए कर्णवीर सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गृह गांव दलदल में राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ हुआ। पार्थिव देह सेना के अफसर लेकर गांव पहुंचे। सतना के इस रणबांकुरे को अंतिम विदाई देने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए 


By - Sarag tv news
22-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.