चोर ने एक घर से सवा लाख रुपये के जेवरों पर किया हाथ साफ || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई में लगातार चोरियों की घटनायें बहुत तेजी से बढ़ने लगी हैं। शहर के अब्दुल कलाम वार्ड में एक चोर ने एक घर में घुस कर लगभग सवा लाख के सोने चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी देते हुये पीड़ित अमजद खान ने बताया कि रात में लगभग 2.00 बजे आवाज सुनकर वह जाग गया। एक लड़के को भागते देखा तो उसका पीछा किया लेकिन घर के बाहर वह गिर पड़ा। जिससे चोर भाग गया। उसके घर में एक डिब्बे में रखे उसकी पत्नी के सोने चांदी के जेवर चोरी करके ले गया चोर। भागते समय चोर जेवरों की डिब्बी भी छोड़ गया। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत की है।