रहली में शराब का खेल जारी 64 हजार की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
सागर में तमाम कोशिशों और पुलिस की सजगता के बावजूद अवैध शराब का खेल जारी है। सागर जिले के रहली में एक बार फिर पुलिस ने शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसकी कीमत करीब 64 हजार रूपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है। की सहजपुरी से रहली की ओर सुनार नदी के पुल पर मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को अवैध शराब परिवहन करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये दोनों पंडलपुर निवासी बताए जा रहे हैं। जिनके पास से लगभग 103 लीटर देशी शराब बरामद की गयी है। इसके साथ ही एक मोटर साईकल भी जप्त की गयी है। वहीँ दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में एसडीओपी अनुराग पाण्डेय ने जानकारी दी।