MP | पुलिस जवान ने फौजी को चांटा मारा,पत्नी ने किया सड़क पर हंगामा || SAGAR TV NEWS ||

 

ग्वालियर में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस का सेना में पदस्थ हवलदार से विवाद हो गया। पुलिस जवानों ने फौजी को उसकी पत्नी के सामने ही चांटा मार दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद फौजी को पुलिस उठाकर थाने ले गई। फौजी की पत्नी बच्चे को गोद में लिए सड़क पर खड़ी हो गई। आम लोग भी महिला के साथ आ गए। महिला ने थाटीपुर पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भी आ गए। किसी तरह फौजी की पत्नी को समझाया गया। फौजी को भी थाने से थाटीपुर चौराहे पर लाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा कराया गया।


By - Sarag tv news
26-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.