बंडा में किसानों का 5 घंटे लंबा जाम कलेक्टर और एसपी के पहुंचने के बाद माने किसान
सागर जिले के बंडा में खाद ना मिलने से परेशान किसानों का सब्र मंगलवार को टूट गया जहाँ सागर कानपुर रोड नेशनल हाइवे बरा चौराहे पर किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों का कहना है। कि वो पहले से ही अच्छी उपज ना होने से परेशान हैं। ऊपर से प्रशासन द्वारा समय पर खाद नहीं दिया जा रहा जिससे फसलें खराब हो जाएंगी। सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे जिन्होंने किसानों को समझाइश दी। यहना तक की कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अतुल सिंह को खुद आना पड़ा। किसानों को बताया गया की खाद सागर से आते ही आप लोगों को बटवा दिया जाएगा। फिर भी किसान नहीं माने और नारे लगाते रहे। जाम लगने से वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। ये सिलसिला करीब पांच घंटे चला। जब तीन ट्रक खाद आई तब कहीं किसानों ने जाम खोला। इस दौरान कई लोग परेशान होते दिखे। मंडी में जहां पर की खाद बट रहा था वहां पर अव्यवस्थाएं देख कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी ने माइक लेकर किसानों को समझाइश दी और खुद अपने हाथ से पर्चियां बांटी। कलेक्टर ने कहा की खाद की कोई कमी नहीं हैं। जिले में व्यवस्था बनाई गई है।