MP | जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने 3 साल के बच्चे को मारकर फेंका || SAGAR TV NEWS ||
खंडवा के मूंदी नगर में 3 साल के मासूम अक्षांश की हत्या पड़ोस में रहने वाले श्रीराम सिंह ने की थी। आरोपी को शक था कि उसके घर में झगड़े का कारण अक्षांश के परिवार वाले हैं, उन्होंने जादू-टोना करके रखा है। जिस खाद की बोरी में अक्षांश की लाश मिली, उसी मार्का लगी बोरियां आरोपी के घर से मिली। सख्ती से पूछताछ में श्रीराम ने वारदात कबूल कर ली। वारदात का खुलासा गुरुवार शाम एसपी विवेकसिंह ने किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 20 अक्टूबर को खंडवा के मूंदी नगर में अक्षांश कोठारे की हत्या कर दी गई थी। श्रीराम ने पुलिस को बताया कि अक्षांश का दादा सुमेरसिंह ने मेरे परिवार पर जादू-टोना कर दिया था। इस कारण मेरे परिवार में झगड़ा होने लगा था। घर में अशांति हो गई थी। पिछले डेढ़ महीने से सुमेरसिंह का वंश मिटाना चाहता था