पति-पत्नी का अतरंग वीडियो दोस्त ने किया वायरल, महिला ने जान दे दी | TOP_10_मध्यप्रदेश 30/10/2021

 

पुलिस अफसर ने पत्नी की हत्या की
रीवा जिले के पनवार थाना प्रभारी ने शहडोल में सर्विस रिवाॅल्वर से पत्नी की हत्या कर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वारदात में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा दिया।

कुख्यात डकैत गौरी यादव का खात्मा
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में आतंक का पर्याय बने 5 लाख 50 हजार के इनामी डकैत गौरी यादव को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मार गिराया। चित्रकूट के बाहिलपुरवा के माधा के पास जंगल में शुक्रवार रात गिरोह और यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ हुई थी।

मामा की शादी में भांजी की मौत
ग्वालियर में 12वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। वह मामा की शादी से भाइयों और परिवार के साथ घर जा रही थी। रोड क्रॉस करते समय उसका लहंगा ट्रक के टायर में फंस गया और वह 50 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भोपाल में BJP नेता ने फांसी लगाई
भोपाल के केरवा डैम नर्सरी के पास जंगल में भाजपा नेता व पूर्व सरपंच ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



इंदौर में जैन संत ने लगाई फांसी
शनिवार को इंदौर में जैन संत ने परदेशीपुरा इलाके में एक धर्मशाला के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संत का नाम आचार्य श्री 108 विमद सागर है। जानकारी के अनुसार वह इंदौर में चातुर्मास के सिलसिले में आए थे। पुलिस फिलहाल जानकारी जुटा रही है। वहीं जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु मौके पर जमा हो गए हैं।

युवक की मौत, हंगामा, चक्काजाम
ग्वालियर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजन ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर लाश रखकर आक्रोशित परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े हुए थे। शनिवार शाम तक कंपू के कस्तूरबा गांधी चौराहा पर हंगामा चलता रहा।

मीनाक्षी मेटल इंडस्ट्रीज पर सेल टैक्स का छापा
सागर के चनाटौरिया क्षेत्र स्थित लोहे के सरिया बनाने वाली मीनाक्षी मेटल इंडस्ट्रीज पर सेल टैक्स एईबी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान करीब 22 सदस्यीय टीम फैक्ट्री के दस्तावेज, स्टाक और खरीदी-बिक्री से संबंधित जानकारी खंगाल रही है। इसके अलावा टीम ने फैक्ट्री परिसर में माल से लदे करीब 30 ट्रक सीज किए हैं।

मारपीट से आहत होकर दंपती ने जहर खाया
सागर में लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट के मकान में रह रहे दंपती ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों अस्पताल में हैं और अब खतरे से बाहर हैं। पति प्रदीप उर्फ गोलू सोनी का कहना है कि उस पर मंदिर में चोरी का आरोप लगाया गया। उसे पीटा गया। इससे आहत होकर उसे पत्नी के साथ यह कदम उठाना पड़ा।

पत्नी का अंतरंग पलों का वीडियो वायरल
धार के मुसावदा गांव में एक महीने पहले हुई महिला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के अंतरंग पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसी के बाद बदनामी के डर से महिला ने आत्महत्या कर ली थी।

प्रेमिका के लिए पत्नी के पैर तोड़े
शिवपुरी में शादी के 20 साल बाद तीन बच्चों का बाप एक महिला के प्यार में इतना पागल हो गया है कि उसने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। शुक्रवार देर रात पति उस पर तलाक के लिए दबाव बनाने लगा। पत्नी ने तलाक देने से मना किया तो पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की। फिर पत्थर पटककर दोनों पैर ही तोड़ दिए


By - Sarag tv news
30-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.