MP | धर्मांतरण पर बवाल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर चली लाठियां || SAGAR TV NEWS ||

 

सतना में धर्मांतरण के शक में बवाल हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दो कार्यकर्ताओं को जमीन पर लिटा-लिटाकर पीटा। इसके बाद टांग पकड़कर घसीटते हुए थाने में ले गए। रविवार देर रात तक पिटाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन करते रहे। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कराने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ। धक्का-मुक्की के बीच एक गर्भवती कॉन्स्टेबल को चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पिटाई में बजरंग दल के पांच कार्यकर्ता घायल हुए हैं।


By - Sarag tv news
01-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.