MP | सड़क पर आपस में महिलाओं ने किया दे दनादन || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर के हीरानगर इलाके में पड़ोसियों में जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल नोंचते हुए पीटा। मुक्के और थप्पड़ चलाए। लाठियों से भी मारपीट हुई। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर FIR की है।TI सतीश पटेल के मुताबिक, घटना हीरानगर इलाके के मेघदूत नगर की है। यहां रहने वाले अनिकेत चौहान के घर के बाहर पड़ोस में रहने वाला लोकेन्द्र वर्मा और उसका दोस्त सिगरेट पी रहे थे। इस बात को लेकर अनिकेत ने आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के घरवाले भी बाहर निकल आए और बीच रोड पर गुत्थमगुत्था हो गए। घर की महिलाओं में भी हाथापाई हुई।पुलिस के मुताबिक लोकेंद्र की शिकायत पर अनिकेत और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से लोकेंद्र और उसके साथी आरोपी बनाए गए हैं।


By - Sarag tv news
01-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.