सागर- यातायात व्यवस्था में बदलाव देखिए धनतेरस दीवाली पर कैसी है व्यवस्था || SAGAR TV NEWS ||

 

धनतेरस और दीपावली के त्यौहार पर सागर शहर के कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मण्डी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया भगवान गंज में भीड़-भाड रहेगी जिसको देखते ही ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, तीन दिन तक अलग अलग समय के लिए दोपहिया वाहनों को छोड़कर शेष सभी बड़े वाहनों पर प्रतिबंध पर लगा दिया है।
धनतेरस के दिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक, धनचौदस पर दोपहर 12 बजे से रात 9 और दीपावली के दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक ऑटो सहित चार पहिया और 6 पहिया वाहन तीन मढ़िया, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नही कर सकेगें।
वही कटरा से तीन बत्ती तक स्थाई रूप से पार्क किये जाने वाले वाहनों को म्युनिसिपल स्कूल के अंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


By - Sarag tv news
01-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.