चोरी या गुम हुए 21 लाख कीमत के 161 मोबाइल मालिकों को पुलिस ने सौंपे

आज के समय की सबसे जरुरी चीजों में से एक मोबाइल फोन जो किसी वजह से खो जाए तो इंसान हैरान परेशान हो जाता है। ऐसे में एमपी के जबलपुर में पुलिस ने 161 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों तक पहुंचा दिया है। जिनकी कीमत करीब 21 लाख 23 हजार रूपये आंकी जा रही है। बताया गया की यह मोबाइल पिछले 1 साल में गुम हुए थे, या फिर चोरी कर लिए गए थे। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस कंट्रोल रूम में तमाम मोबाइल धारकों को बुलाकर सभी को दिवाली के मौके पर मोबाइल वापस लौटाए। इस दौरान अपने खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। जबलपुर पुलिस ने ऐसे ही गुम हुए मोबाइल्स को खोजने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत 2018 में 35 लाख कीमत के 318 मोबाइल साल 2019 में 63 लाख 25 हजार रुपए के 512 मोबाइल फोन, साल 2020 में 45 लाख के 360 और इस साल जनवरी से अभी तक 500 मोबाईल जिनकी कीमत 62 लाख 88 हजार रुपए है। इस तरह अब तक जबलपुर पुलिस द्वारा करीब 2 करोड़ 6 लाख 13 हजार रुपए के हजारों मोबाइल उनके मालिको को वापस लौटाए जा चुके है। साइबर पुलिस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से इन गुम हुए मोबाइलों को खोजा जाता है। और उसके बाद सम्बंधित लोगों को दिए जाते हैं।


By - sagar tv news
02-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.