उपचुनाव - BJP को जनता ने दिया दिवाली गिफ्ट CM ने दी जीत की बधाई
मध्यप्रदेश उपचुनाव में विधानसभा की तीनों और खंडवा लोकसभा सीट के परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने अपनी परंपरागत सीट रैगांव गंवा कर कांग्रेस की जोबट और पृथ्वीपुर सीट छीन ली है। खंडवा लोकसभा सीट भी भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 81 हजार से अधिक वोटों से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी ने पहले ही हार मान ली थी। वे मतगणना स्थल छोड़कर चले गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई भाजपा की जीत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा- जीत मध्यप्रदेश के काम की है। परिणाम बहुत अच्छे आए। जैसा सोचा था उससे बेहतर रिजल्ट सामने आए हैं।