सागर-रहली जेल में मर्डर के आरोपी बंदी की गई जान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली उपजेल में हत्या के मामले विचाराधीन बंदी की दीपावली के दिन सुबह हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बंदी के परिजनों का दीपावली का त्यौहार मातम में तब्दील हो गया। बता दें कि गब्बर उर्फ गोविंद सिंह केसली के नन्ही देवरी का निवासी था। और 1 जून 2021 से विचाराधीन बंदी के रूप में रहली उपजेल में था।
रहली सब जेल में पदस्थ जेलर जी के सिंह के मुताबिक नन्नी देवरी का रहने वाला गब्बर उर्फ गोविंद सिंह उम्र 38 साल धारा 302, 201,120-ब के तहत बंद था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बंदी द्वारा सीने में दर्द की शिकायत जेल के गॉर्ड को की गई थी। बंदी को तत्काल सामुदायिक अस्पताल रहली इलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गयी।


By - aadesh Agnihotri rehli Sagar
06-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.